1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः संभल में एक रात की दुल्हन बन लूट लिया ससुराल को, साथियों के साथ हुई फरार

यूपीः संभल में एक रात की दुल्हन बन लूट लिया ससुराल को, साथियों के साथ हुई फरार

यूपी के संभल जिले में शादी का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। एक रात रुकने के बाद दुल्हन अपने दो साथियों के साथ फरार हो गई। शादी के लालच में लुटे दूल्हे ने कार्रवाई को पुलिस में तहरीर दी है।

By Rakesh 

Updated Date

संभल। यूपी के संभल जिले में शादी का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। एक रात रुकने के बाद दुल्हन अपने दो साथियों के साथ फरार हो गई। शादी के लालच में लुटे दूल्हे ने कार्रवाई को पुलिस में तहरीर दी है। घटना चंदौसी कोतवाली के आलमपुर कुदैइया गांव की है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

सहमति के बाद गोरखपुर की लड़की को दिखाया गया। लड़की पसंद आने पर शादी की बात आगे बढ़ी। आरोप के अनुसार लड़की पक्ष के लोगों ने अपने ऊपर कर्ज बता कर दूल्हे से एक लाख रुपए नकद ले लिए। गांव में 11 अगस्त को शादी संपन्न हो गई।

दूल्हे को खिला दिया था नशीला पदार्थ 

सुहागरात से पूर्व दुल्हन ने खाने में कोई नशीला पदार्थ मिला कर दूल्हे को खिला दिया, जिससे दूल्हा सो गया। दुल्हन ने रविवार को बाजार से शापिंग की पेशकश की। इस दौरान दुल्हन बाजार में पहले से मौजूद अपने दो साथियों के साथ बाइक पर बैठ कर फरार हो गई।

दूल्हा पक्ष ने एक लाख नकद समेत शादी के बहाने करीब दो लाख की ठगी का आरोप लगाया है। दूल्हे ने ठगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: गर्मी बढ़ाएगा चंद्रमा प्रभाव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com