West Bengal news: एक और दिल देहला देने वाली घटना पश्चिम बंगाल से सामने आ रही है जहां बेरहम पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या की फिर शव के दो टुकड़े करके बोरे में भरा और नहर में फेंक दिया। पति ने आरोप स्वीकार भी कर लिया है। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है। आपको बता दें कि यह घटना सिलीगुड़ी शहर कि है।
पढ़ें :- दिल्ली में 200 नई ई-बसों की सौगात, DTC का इलेक्ट्रिक बस बेड़ा 5 हजार के पार
एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि पत्नी के लापता होने के 10 दिन बाद पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने यह बात स्वीकार की। अपनी पत्नी रेणुका खातून के विवाहेत्तर संबंध में होने के शक में मोहम्मद अंसारुल ने कथित तौर पर अपनी पत्नी का गला घोंटकर शव के दो टुकड़े कर दिए।
पुलिस ने पति के कथित कबूलनामे के हवाले से दावा किया कि सिर और धड़ को दो अलग-अलग बोरों में रखा गया था और महानंदा नहर में डुबो दिया गया था। अधिकारी ने बताया कि गोताखोरों की मदद से शवों का पता लगाने और निकालने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
इससे पहले दिल्ली में श्रद्धा वॉकर की हत्या और उनके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला द्वारा उनके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया गया था। वहीं, पिछले साल नवंबर में पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर में भी एक व्यक्ति की हत्या कर उसके बेटे और पत्नी ने शव को छह टुकड़ों में काट दिया था।
आपको बता दें कि पीड़िता की छह साल पहले आरोपी से शादी हुई थी. उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच शुरुआती अनबन थी, लेकिन उन्हें सुलझा लिया गया. उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि अंसारुल को अपनी पत्नी पर शक है और वो उसे इतने जघन्य अपराध करने के लिए प्रेरित करेगा.