Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. MP News: बोरबेल में गिरे बच्चे तक पहुंचाया गया ऑक्सीजन, रेस्क्यू में जुटी SDRF की टीम खुदाई का काम जारी

MP News: बोरबेल में गिरे बच्चे तक पहुंचाया गया ऑक्सीजन, रेस्क्यू में जुटी SDRF की टीम खुदाई का काम जारी

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Betul news:मध्य-प्रदेश के बैतूल के माड़वी गांव में बोरबेल में गिरे बच्चे तन्मय के पास ऑक्सीजन पहुंचा दी गई है,बोरबेल कि गहराई लगभग 55 फिट है,बच्चे को बोरबेल से निकालने के लिए खुदाई का काम लगातार जारी है,इसके साथ ही SFRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट हुई है.रेस्क्यू कि टिम ने एक टनल बनाकर उसमें कैमरा डाला है, बताया जा रहा है कि कैमरे में बच्चे के हाथ नजर आ रहे हैं.

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

इस घटना कि सूचना मिलते ही एसडीआरएफ़ (SDRF) की टीम जिला सेनानी महोदय के हमराह तत्काल रवाना किया गया था,बताया जाता है कि SDRF (एसडीआरएफ़) की टीम भोपाल और होशंगाबाद से रवाना हुई थी.SDRF (एसडीआरएफ़) की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है.इस घटना से तन्मय का पूरा परिवार काफी घबड़ाया हुआ है,सभी लोग केवल भगवान से प्रार्थना कर रहे है कि किसी भी तरह तन्मय सही से बाहर आ जाए

बता दें, यह घटना बैतूल के आठनेर ब्लॉक के मांडवी गांव की है. माना जा रहा है कि तन्मय खेत में खेल रहा था. इस दौरान बच्चे ने बोरवेल में झांकने की कोशिश होगी. अचानक उसका बैलेंस बिगड़ा और वह उसमें जा गिरा. जब बच्चा किसी को नजर नहीं आया तो सभी बोरवेल की तरफ भागे. आवाज लगाई गई तो बोरवेल के अंदर से बच्चे की चीखें सुनाई दी. फिर परिवार ने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी. फिलहाल बोरवेल में सीसीटीवी कैमरा डाला गया है.

Advertisement