1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस ने कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा रोकी, राहुल गांधी बोले- सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस ने कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा रोकी, राहुल गांधी बोले- सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को जम्मू-कश्मीर के बनिहाल के काजीगुंड में रोक दिया गया. कांग्रेस का आरोप है कि यात्रा में सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जा रही है. इस वजह से यात्रा रोकनी पड़ी। कांग्रेस ने कहा कि जब तक हमें सुरक्षा नहीं मिलेगी तब तक यात्रा की प्रगति खतरे से खाली नहीं है.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को जम्मू-कश्मीर के बनिहाल के काजीगुंड में रोक दिया गया. कांग्रेस का आरोप है कि यात्रा में सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जा रही है. इस वजह से यात्रा रोकनी पड़ी। कांग्रेस ने कहा कि जब तक हमें सुरक्षा नहीं मिलेगी तब तक यात्रा की प्रगति खतरे से खाली नहीं है. 7 सितंबर को कन्याकुमारी में शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 3,970 किलोमीटर, 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करने के बाद 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होगी।

पढ़ें :- Bihar Election 2025: पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव को बताया 'जननायक'.

जम्मू कश्मीर की कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने ट्वीट में कहा कि प्रशासन भारत जोड़ो यात्रा को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहा। सुरक्षा में चूक यूटी प्रशासन के अनुचित रवैये को दर्शाती है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा पुख्ता नहीं की जा रही है।

बनिहाल से आगे घाटी में प्रवेश करने पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध भी नहीं किए गए। राहुल गांधी को इस तरह कश्मीर में प्रवेश नहीं करवा सकते। सुरक्षा में चूक का मसला सामने आते ही राहुल गांधी यात्रा को बीच में ही छोड़कर खन्नाबल को निकल गए।

रामबन जिले में बनिहाल से शुक्रवार को राहुल गांधी की पदयात्रा 9 बजे शुरू हुई थी। यात्रा का पड़ाव आज अनंतनाग था। अब तक जम्मू कश्मीर में 90 किलोमीटर की पदयात्रा हो चुकी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com