Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार: बगहा में शराब के ठिकाने पर छापेमारी करने गई टीम पर हमला, 2 पुलिसकर्मी घायल

बिहार: बगहा में शराब के ठिकाने पर छापेमारी करने गई टीम पर हमला, 2 पुलिसकर्मी घायल

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Bihar news: नीतीश सरकार ने 2016 में बिहार में शराबबंदी लागू किया था तब से अब तक कई लोगों की मौत जहरीली शराब पीने के कारण हुई है। जहरीली शराब से होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला ये है कि बगहा में शराब के ठिकाने पर छापेमारी करने गई टीम पर हमला हुआ है और इस हमले में 2 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। बता दें कि बिहार में बीते कई सालों से शराब बेचना और खरीदना अवैध है। यहां शराब का उत्पादन करना अवैध तो है लेकिन परदे के पीछे सब कुछ चल रहा है। आप थोड़ा सा ज्यादा खर्च करिए आपको आपके घर पर शराब पहुंचा दी जाएगी। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि जो खबरें सामने आ रही हैं, उससे ये साफ हो जाता है।

पढ़ें :- सिवान हिंसा में AK-47 से 4 राउंड हवाई फायरिंग, सुप्रीम कोर्ट में बिहार पुलिस ने खोला राज

राज्य में धड़ल्ले से चल रहा अवैध शराब का कारोबार
शराबबंदी के बावजूद राज्य में जहरीली और नकली शराब का धंधा खूब चल रहा है। इस शराब को पीने की वजह से पिछले दिनों 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन अभी भी जहरीली शराब बेची और पी जा रही है। इस मामले को लेकर बिहार विधानसभा में भी जमकर हंगामा हो चुका है।

आपको बता दें कि, शराबबंदी के वावजूद शराब बेची और खरीदी जा रही है। जहरीली शराब पीने से राज्य में पहली बार मौतें नहीं हुई हैं। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है लेकिन पुलिस और प्रशासन कुछ समय तक एक्टिव रहता है और फिर हालात पहले जैसे ही हो जाते हैं। हर बार जब ऐसी खबरें सामने आती हैं तो शराब के अड्डों पर छापे मारे जाते हैं। कुछ शराब को नष्ट किया जाता है और कुछ गिरफ्तारियां भी की जाती हैं लेकिन इसके बावजूद मौत का तांडव मचाने वाली जहरीली शराब का धंधा बंद नहीं होता है।

Advertisement