मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

जीत के लिए भगवान की शरण में भाजपा प्रत्याशी डॉ. भोला सिंह

HO BUREAU

दूसरे चरण के मतदान को लेकर यहां के मतदाताओं में खासा उत्साह है। बूथों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। हर प्रत्याशी के दिल की धड़कन बढ़ी हुई है। अब मतदान से पहले भाजपा प्रत्याशी डॉ. भोला सिंह भगवान की शरण मे पहुंचे हैं।

BJP candidate Dr. Bhola Singh
BJP candidate Dr. Bhola Singh
शेयर करें

बुलंदशहर। दूसरे चरण के मतदान को लेकर यहां के मतदाताओं में खासा उत्साह है। बूथों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। हर प्रत्याशी के दिल की धड़कन बढ़ी हुई है। अब मतदान से पहले भाजपा प्रत्याशी डॉ. भोला सिंह भगवान की शरण मे पहुंचे हैं।

उन्होंने भगवान से अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा। मंदिर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी डॉ. भोला सिंह ने की पूजा अर्चना। हाथ जोड़कर भगवान से चुनाव में जीत पाने के लिए प्रार्थना की। भाजपा प्रत्याशी डॉ भोला सिंह मंदिर में पूजा अर्चना कर सीधे मतदान करने पहुंचे। वह दो बार के भाजपा से सांसद हैं। उन्होंने अपने पैतृक गांव बोहिच में मतदान किया।

शेयर करें