मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः भाजपा को अपने ही कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीः अभय सिंह चौटाला

HO BUREAU

इनेलो के प्रधान महासचिव एवं कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि 400 पार का नारा देने वाली भाजपा की हालत आज प्रदेश में ऐसी हो गई है कि उसे हरियाणा में कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं रह गया है, जो चुनाव मैदान में उतरकर पार्टी को आगे ले जाने का काम कर सकें।

Abhay Singh Chautala
शेयर करें

कुरुक्षेत्र। इनेलो के प्रधान महासचिव एवं कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि 400 पार का नारा देने वाली भाजपा की हालत आज प्रदेश में ऐसी हो गई है कि उसे हरियाणा में कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं रह गया है, जो चुनाव मैदान में उतरकर पार्टी को आगे ले जाने का काम कर सकें।

भाजपा ने कार्यकर्ताओं पर भरोसा न करते हुए दूसरे दलों से 35 मिनट पहले भाजपा में शामिल हुए लोगों को पार्टी का पटका पहनाकर टिकट देने का काम किया है। इससे साफ जाहिर है कि भाजपा हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव हारने जा रही है। चौटाला बुधवार को लाडवा के एक निजी पैलेस में हल्का स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सिरसा से ऐसे व्यक्ति को टिकट देने का काम किया है जो कई दलों में रहने के बाद भाजपा में शामिल हुए। भाजपा को कुरूक्षेत्र व हिसार लोकसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं पर भी भरोसा नहीं था। इसीलिए हिसार व कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट पर 35 मिनट पहले भाजपा में शामिल हुए रणजीत चौटाला व नवीन जिदंल को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारने का काम किया है।

कांग्रेस के पास कुरूक्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कुरूक्षेत्र में कोई ऐसा प्रत्याशी नहीं था जो चुनाव लड़ सके। इसीलिए कांग्रेस ने कुरूक्षेत्र सीट आप पार्टी को दे दी। जनता को अपने-पराए की पहचान करनी होगी। उन्होंने कहा कि वे हर समय प्रदेश की जनता के बीच रहते है। विधानसभा व विधानसभा के बाहर कमेरा वर्ग के हितों की आवाज को उठाते हैं। इस अवसर पर इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी व प्रकाश भारती आदि थे।

शेयर करें