मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपीः राजभरों को अपने पाले में करने के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति, अनिल राजभर को सौंपी जिम्मेदारी

Rajni

लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में राजभर वोट बैंक को अपने पाले में करने के लिए बीजेपी अभी से ही तैयारियों में जुट गई है।

symbol bjp
शेयर करें

लखनऊ। लोकसभा चुनाव को लेकर  यूपी में राजभर वोट बैंक को अपने पाले में करने के लिए बीजेपी अभी से ही तैयारियों में जुट गई है। लोकसभा में बीजेपी कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। इसीलिए अनिल राजभर को बांदा में बीजेपी ने रण में उतार दिया है ।

उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम और सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर को बीजेपी ने मिशन लोकसभा 2024 में लगाया है। राजभर वोट बैंक पर पकड़ बनाने के लिए बीजेपी ने अनिल राजभर को जिम्मेदारी सौंपी हैं। अनिल राजभर वाराणसी के शिवपुर सीट से जीते हैं। यहां से उन्होंने सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर को हराया था।

अनिल राजभर योगी सरकार पार्ट-1 सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांग जन मंत्री थे। अब बीजेपी ने अनिल राजभर का कद बड़ा कर पूर्वांचल में ओम प्रकाश राजभर के वोटों की ताकत को तौल रही है । पूर्वांचल में राजभर वोट हार जीत में बड़ी भूमिका निभाता हैं।

पूर्वांचल की 100 सीटों पर सीधा असर डालते हैं राजभर

यूपी में 4% राजभर आबादी है। जो पूर्वांचल की 100 सीटों पर सीधा असर डालती हैं। अगर ओपी राजभर 24 में बीजेपी के पाले में नहीं आते तो बीजेपी अभी से ही उसी रणनीति पर काम शुरू कर चुकी है। क्या वाकई में पूर्वांचल में राजभर समाज में अपनी पकड़ रखने वाले ओपी राजभर इतनी आसानी से अपनी सियासी जमीन पर अनिल राजभर को कब्जा करने देंगे, ये एक बड़ा सवाल है।

शेयर करें