धमतरी जिले में शराबबंदी समेत अन्य मांगों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने कलेक्ट्रेट के पास बैरिकेड लगा दिया था। इसके बाद भी कई कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के मेन गेट के सामने पहुंच गए। गेट के सामने कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
Updated Date
धमतरी। धमतरी जिले में शराबबंदी समेत अन्य मांगों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने कलेक्ट्रेट के पास बैरिकेड लगा दिया था। इसके बाद भी कई कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के मेन गेट के सामने पहुंच गए। गेट के सामने कार्य
कर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
मौके पर मौजूद भाजपा महिला मोर्चा के नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के भ्रष्ट तंत्र, कुशासन और वादाखिलाफी से आज प्रदेश की जनता में रोष व्याप्त है। गंगाजल की कसम खाकर शराबबंदी का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार के शासन में विगत तीन माह में शराब के सेवन से आठ लोगों की जान चली गई।
बुधवार को प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा धमतरी की महिला अध्यक्ष चंद्रकला पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा व भाजपा नेत्री श्यामा देवी साहू द्वारा कांग्रेस की वादाखिलाफी के विरुद्ध व प्रदेश में जहरीली शराब बेचने के खिलाफ कलेक्टर कार्यालय एवं आबकारी कार्यालय का घेराव किया गया।