1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. BJP सांसद निशिकांत दुबे ने लालू यादव की बेटी को लेकर किया भावुक ट्वीट

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने लालू यादव की बेटी को लेकर किया भावुक ट्वीट

लालू यादव को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी दे दी. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे भी रोहिणी के इस फैसले से भावुक हुए और खुद को नहीं रोक सके.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

राजद सुप्रीमो लालू यादव को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने नयी जिंदगी दे दी. सिंगापुर में लालू यादव को रोहिणी की किडनी लगायी गयी और प्रत्यारोपण सफल हुआ. रोहिणी की चर्चा अब हर तरफ हो रही है. उनके इस फैसले ने एकबार फिर से वैसे लोगों के मुंह पर तमाचा मारा है जो बेटी को बोझ समझते हैं और बेटे की चाहत ही जिनके दिल व दिमाग पर हावी रहती है. रोहिणी आचार्य को चारो तरफ से आशीर्वाद मिल रहे हैं और शाबासी भी दी जा रही है. इसी क्रम में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे भावुक हो गये और अपनी कसक सार्वजनिक रूप से बयां करने से खुद को नहीं रोक सके.

पढ़ें :- पटना से दिल्ली तक: आखिर क्यों नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजना चाहती है BJP?

झारखंड के गोड्डा से लगातार तीन बार जीते सांसद निशिकांत दुबे ने रोहिणी आचार्य की तस्वीर को ट्वीट करके अपनी कसक जाहिर किये. उन्होंने लिखा कि ‘मुझे भगवान ने बेटी नहीं दी, आज रोहिणी आचार्य को देखकर सचमुच भगवान से लड़ने का दिल कर रहा है. मेरी नानी हमेसा कहती थी, बेटा से बेटी भली जो कुलवंती हो’.

पढ़ें :- पाकिस्तान पर बड़ा जल संकट? रवि नदी परियोजना से बदलेगा समीकरण

आपको बता दें कि सांसद निशिकांत दुबे बिहार के भागलपुर जिले के रहने वाले हैं और झारखंड के गोड्डा से भाजपा उन्हें उम्मीदवार बनाती आई है. निशिकांत दुबे गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार जीत चुके हैं. उनकी दो संतानें हैं. निशिकांत दुबे दो बेटों के पिता हैं.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com