मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

भाजपाइयों ने BSP का झंडा लगी गाड़ी रोका, बोनट पर लगा झंडा उखाड़कर फेंका

HO BUREAU

यूपी के अलीगढ़ जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने BSP का झंडा लगी गाड़ी पर जबरन कब्जा कर लिया। भाजपा कार्यकर्ता हाथ में भाजपा का झंडा लेकर गाड़ी के बोनट और छत पर चढ़ गए और गाड़ी पर लगा हुआ बसपा का झंडा भाजपा कार्यकर्ताओं ने उखाड़कर फेंक दिया।

शेयर करें

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने BSP का झंडा लगी गाड़ी पर जबरन कब्जा कर लिया।  भाजपा कार्यकर्ता हाथ में भाजपा का झंडा लेकर गाड़ी के बोनट और छत पर चढ़ गए और गाड़ी पर लगा हुआ बसपा का झंडा भाजपा कार्यकर्ताओं ने उखाड़कर फेंक दिया।

9 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि सेंटर प्वाइंट चौराहे से बसपा का झंडा लगी हुई गाड़ी जा रही थी। इस दौरान सेंट प्वाइंट चौराहे पर एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरन गाड़ी को रोक लिया और गाड़ी पर चढ़कर बीएसपी के झंडे को उखाड़ कर फेंक दिया।

शेयर करें