मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्षेत्रीय

Goa Elections 2022 : बीजेपी ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, पार्टी ने प्रमोद सावंत को सांकेली से बनाया उम्मीदवार

इंडिया वॉइस

बीजेपी ने गुरुवार को गोवा विधानसभा की 40 में से 34 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।

GOA BJP
शेयर करें

नई दिल्ली, 20 जनवरी। बीजेपी ने गुरुवार को गोवा विधानसभा की 40 में से 34 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। बीजेपी मुख्यालय में गोवा के चुनाव प्रभारी देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में पार्टी किसी के साथ गठबंधन नहीं कर रही है और सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर और उनका परिवार हमारा परिवार है। उन्हें पार्टी की ओर से दो विकल्प दिए गए हैं पहले को उन्होंने अस्वीकार कर दिया है और दूसरे पर बातचीत जारी है। फडणवीस ने कहा कि उम्मीद है कि वो इसे स्वीकार करेंगे। फिलहाल पणजी से वर्तमान विधायक को ही उम्मीदवार बनाया गया है।

देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि बीजेपी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के सपनों को साकार करने के लिए गोवा में विकास कार्य कर रही है। बीजेपी के सत्ता में आने के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है। बीजेपी महासचिव अरूण सिंह ने गोवा में पार्टी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए बताया कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सांकेली से चुनाव लड़ेंगे।

वहीं उपमुख्यमंत्री मनोहर अजगांवकर मडगांव से उम्मीदवार होंगे।

शेयर करें