Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. हरियाणा
  3. हरियाणाः 3 अप्रैल को छछरौली अनाज मंडी में होगी भाजपा की विजय संकल्प रैली

हरियाणाः 3 अप्रैल को छछरौली अनाज मंडी में होगी भाजपा की विजय संकल्प रैली

लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश के साथ-साथ हरियाणा में भी सियासी हलचल जारी है। इसी बीच सभी दल अपने प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी विजय संकल्प रैली हर विधानसभाक्षेत्र में की जा रही है। इसी कड़ी में जगाधरी विधानसभाक्षेत्र के छछरौली अनाज मंडी में 3 अप्रैल को विजय संकल्प रैली आयोजित की जाएगी।

By HO BUREAU 

Updated Date

यमुनानगर। लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश के साथ-साथ हरियाणा में भी सियासी हलचल जारी है। इसी बीच सभी दल अपने प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी विजय संकल्प रैली हर विधानसभाक्षेत्र में की जा रही है। इसी कड़ी में जगाधरी विधानसभाक्षेत्र के छछरौली अनाज मंडी में 3 अप्रैल को विजय संकल्प रैली आयोजित की जाएगी।

पढ़ें :- हरियाणाः किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी अंबाला की अनाज मंडी, 72 घंटे में भुगतान का दावा फेल

हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि यह रैली अभूतपूर्व होगी। यहां प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी का भव्य स्वागत किया जाएगा। जिस प्रकार की नीतियां केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई हैं और जगाधरी विधानसभाक्षेत्र में जो विकास किए गए हैं उन सभी के लिए मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है। यह भव्य रैली होगी जो अपने आप में अभूतपूर्व होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com