झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बबीना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सफा में दुकान के सामने शराब पीने से मना करने पर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर घायल कर दिया।
पढ़ें :- कानपुर के गोविंद नगर में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू
बता दें दोनो ही पक्षों के 6-6 लोग घायल हुए लगभग 12 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।