मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस अब 29 जून तक रद्द, रीमॉडलिंग के चलते परिचालन में देरी

Rajni

वाराणसी से राजगीर के बीच यात्रा करने वाले लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। वाराणसी रेलवे स्टेशन पर रीमॉडलिंग का काम हो रहा है।

budhpurnima express
शेयर करें

वाराणसी। वाराणसी से राजगीर के बीच यात्रा करने वाले लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। वाराणसी रेलवे स्टेशन पर रीमॉडलिंग का काम हो रहा है। जिसकी वजह से बिहार के राजगीर से चलकर वाराणसी तक जाने वाली बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस अब 29 जून तक रद्द रहेगी।

यह ट्रेन रीमॉडलिंग के चलते 16 फरवरी से लगातार रद्द है। बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस बौद्ध सर्किट के पर्यटकों की सुविधा के लिए चलाई गई है। यह ट्रेन राजगीर से चलकर नालंदा, पटना, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए बनारस और सारनाथ तक जाती है।

पहले इस ट्रेन को 29 अप्रैल तक के लिए रद्द किया गया था, जिसे अब 29 जून तक कर दिया गया है। यह ट्रेन सारनाथ से लेकर भगवान बुद्ध की ज्ञान भूमि बोधगया और कर्म भूमि राजगीर को जोड़ती है। इससे हर दिन सैकड़ों श्रद्धालु, पर्यटक आना-जाना करते हैं। ट्रेन के रद्द होने से इस रूट के लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शेयर करें