मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

Budget Session : बजट सत्र में किसानों और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेर सकती है कांग्रेस, बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

इंडिया वॉइस

कांग्रेस विपक्षी दलों के साथ मिलकर केन्द्र सरकार को रोजगार, चीनी अतिक्रमण, किसान, कोरोना पीड़ितों के लिए राहत पैकेज और एयर इंडिया के बेचने सहित कई दूसरे मुद्दों पर घेर सकती है।

CONG MEET
शेयर करें

नई दिल्ली, 28 जनवरी। पेश होने वाले बजट सत्र को लेकर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस जुट गई है। संसद में किन-किन मुद्दों पर सरकार को घेरना है उसे लेकर शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी की संसदीय दल की बैठक हुई।

सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि बैठक में बजट सत्र के दौरान किन मुद्दों पर सरकार को घेरना है उसको लेकर चर्चा हुई है। कांग्रेस सभी विपक्षी दलों के साथ मिलकर केन्द्र सरकार को रोजगार, किसान, कोरोना पीड़ितों के लिए राहत पैकेज, चीनी अतिक्रमण और एयर इंडिया को बेचने सहित कई दूसरे मुद्दों पर घेर सकती है।

सोमवार से शुरू होगा बजट सत्र का पहला चरण

गौरतलब है कि बजट सत्र का पहला चरण सोमवार से शुरू होगा। इस दौरान आर्थिक सर्वेक्षण को सदन के पटल पर रखा जाएगा और आम बजट पेश किया जाएगा। कांग्रेस विपक्षी नेताओं के साथ कई मुद्दों को संसद में उठाना चाहती है। जिसे को लेकर शुक्रवार को पार्टी के संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, आनंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एके एंटनी, गौरव गोगोई, के. सुरेश, जयराम रमेश सहित कई अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे।

शेयर करें