मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंडः हरिद्वार में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, निर्माण किया तहस-नहस, लोगों में मचा हड़कंप  

HO BUREAU

सलेमपुर क्षेत्र के दादूपुर गोविंदपुर में सिंचाई विभाग की भूमि पर हो रहे अवैध प्लाटिंग को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने ध्वस्त करा दिया। लगातार मिल रही शिकायत के बाद प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह के निर्देश पर कार्रवाई की गई। निवासियों ने पूरे मामले में सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध बताई है।

Bulldozer runs on illegal colony
Bulldozer runs on illegal colony
शेयर करें

हरिद्वार। सलेमपुर क्षेत्र के दादूपुर गोविंदपुर में सिंचाई विभाग की भूमि पर हो रहे अवैध प्लाटिंग को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने ध्वस्त करा दिया। लगातार मिल रही शिकायत के बाद प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह के निर्देश पर कार्रवाई की गई। निवासियों ने पूरे मामले में सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध बताई है।

बताया जाता है कि भूमाफियाओं द्वारा सिंचाई विभाग की भूमि को खुर्द बुर्द किया जा रहा था। पिछले कुछ समय से भूमि पर चहारदीवारी करते हुए बाकायदा गेट लगा दिया गया था। दो दुकानें भी बना दी गई थी। जिसे संज्ञान में लेकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया है।

शेयर करें