मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

बिहार के बक्सर में विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी का दिल का दौरा पड़ने से निधन – देखें वीडियो

इंडिया वॉइस

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर हमले के खिलाफ विरोध मार्च में शामिल हुए बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य परशुराम चतुर्वेदी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया.

शेयर करें

Parasuram Chaturvedi dies: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर हमले के खिलाफ विरोध मार्च में शामिल हुए भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य परशुराम चतुर्वेदी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. सोमवार को भगत सिंह चौक पर अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर में उनका निधन हो गया. इस दौरान कर्मी उसे पुराना सदर अस्पताल परिसर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन वहां समुचित इलाज नहीं हो सका. वहां से सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

देखें वीडियो:

पिछले दिनों चौसा में किसानों के साथ हुई ज्यादती के विरोध में आंबेडकर चौक पर मौन व्रत पर बैठे केंद्रीय मंत्री पर भीम आर्मी द्वारा हमला किए जाने के विरोध में उनकी तत्काल गिरफ्तारी के लिए सोमवार को भाजपा ने किला मैदान स्थित रामलीला मंच से भगत सिंह चौक तक आक्रोश मार्च निकाला।

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह एवं नीतिन मुकेश ने बताया कि आक्रोश मार्च में शामिल सभी लोग किला मैदान से मुनीम चौक तक गए। वहां भगत सिंह पार्क में प्रवेश करने के बाद अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और वह वहीं गिर पड़े। कार्यकर्ता आनन-फानन में उनको लेकर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पु‍नीत सिंह ने बताया कि वहां अस्पताल में उन्हें आक्सीजन उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में वहां से उनको एंबुलेंस में लेकर लोग सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक वह इस दुनिया से विदा ले चुके थे। परशुराम चतुर्वेदी विगत विधानसभा चुनाव में बक्सर सीट से भाजपा के प्रत्याशी थे। उनके निधन पर कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।

बक्सर में एक बिजली कंपनी द्वारा अपनी जमीन के बदले मुआवजे की मांग को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं. हाल ही में बिहार पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठीचार्ज किया जिससे चल रहे विरोध प्रदर्शन तेज हो गए।

भावुक चौबे ने कहा, “चतुर्वेदी ने किसानों के लिए बलिदान दिया। वह कई दिनों से भूख हड़ताल पर थे। मैं बहुत परेशान हूं।”

शेयर करें