Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा में नहर में गिरी कार, तीन की मौत, एक गंभीर, शादी से लौट रहे थे कार सवार

आगरा में नहर में गिरी कार, तीन की मौत, एक गंभीर, शादी से लौट रहे थे कार सवार

By Rakesh 

Updated Date

आगरा। आगरा स्थित ताजगंज थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे युवकों की कार नहर में गिर गई। हादसे में तीन की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार देर शाम जितेंद्र (32) पुत्र विकल सिंह, शैलेश (30) पुत्र भूरी सिंह, विनोद कुमार पुत्र तुकमान सिंह, योगेश पुत्र पप्पू निवासी गढ़ी मोहनलाल शमसाबाद नवांमील में शादी समारोह में गए थे।

पढ़ें :- रामपुर में निर्माणधीन होटल में हादसा, तीन मजदूरों की मौत, परिजनों में कोहराम

वापसी में नगलानाथू के पास नहर में कार गिर गई। कार को नहर में गिरते देखकर दिगनेर के लोग दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही एसीपी पीयूष राय, प्रभारी निरीक्षक ताजगंज जसवीर सिंह, एकता चौकी प्रभारी राजकुमार बालियान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों की मदद से पुलिस चार लोगों को जीआर हॉस्पिटल बरौली अहीर में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जितेंद्र, विनोद और शैलेश को मृत घोषित कर दिया। योगेश का उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Advertisement