1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हरियाणाः जनसंवाद में लापरवाह अधिकारियों की खैर नहीं, सीएम प्रशासनिक अधिकारियों से करेंगे जवाब-तलब

हरियाणाः जनसंवाद में लापरवाह अधिकारियों की खैर नहीं, सीएम प्रशासनिक अधिकारियों से करेंगे जवाब-तलब

प्रदेश के 10 जिलों में जनसंवाद कार्यक्रम कर चुके हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अगले 65 दिनों में किए जाने वाले जनसंवाद कार्यक्रमों का रोड मैप तैयार कर लिया है। मुख्यमंत्री की टीम ने विधायकों और प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा के बाद 90 दिन तक लगातार संवाद करने की रूपरेखा बनाई थी।

By Rakesh 

Updated Date

चंडीगढ़ प्रदेश के 10 जिलों में जनसंवाद कार्यक्रम कर चुके हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अगले 65 दिनों में किए जाने वाले जनसंवाद कार्यक्रमों का रोड मैप तैयार कर लिया है। मुख्यमंत्री की टीम ने विधायकों और प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा के बाद 90 दिन तक लगातार संवाद करने की रूपरेखा बनाई थी।

पढ़ें :- FIR वापसी, छात्र आंदोलन और E20 पेट्रोल विवाद पर देश में नई बहस

इनमें से 25 दिनों के कार्यक्रम पूरे हो चुके हैं। अगले जन संवाद कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री और अधिक सख्ती के साथ प्रशासनिक अधिकारियों से जवाब तलबी करते हुए प्रदेश की जनता को राहत देते नजर आएंगे। मुख्यमंत्री अब तक भिवानी, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार और पंचकूला में जनसंवाद कार्यक्रम कर चुके हैं।

प्रदेश में 22 जिले हैं, जिनमें से 12 जिले अभी बाकी रह गए हैं। हालांकि मुख्यमंत्री ने प्रारंभ से प्रत्येक जिले में तीन दिन के प्रवास का कार्यक्रम तैयार किया था। लेकिन बाद में इसे अलग-अलग जिलों में अलग-अलग समय अवधि के लिए तैयार किया गया है।

उम्मीदों और नई उमंग की पूर्ति करेगी नई संसद : सीएम

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देशवासियों को नई संसद भवन में आधिकारिक रूप से कार्य संचालन की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत काल में नया संसद भवन सभी देशवासियों की उम्मीदों और आकांक्षाओं की पूर्ति करने में महत्वपूर्ण केंद्र बिंदु साबित होगा।

पढ़ें :- UCC पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का विरोध, कहा-मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार नहीं ऊंचाइयों को छू रहा है। आजादी के अमृत काल में हम गुलामी की जंजीरों को पीछे छोड़ते हुए स्वाधीनता और भारत के गौरव को लगातार बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com