बलिया। राजकीय महिला पालिटेक्निक कालेज की आईटी प्रथम वर्ष की छात्रा ने कॉलेज के हास्टल के कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा कानपुर की रहने वाली थी। छात्रा ने सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें प्रेम प्रसंग की बात निकल कर सामने आ रही है।

