मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में भीषण हादसाः टक्कर से कार के परखच्चे उड़े, महिला सहित तीन की मौत

Rakesh

यूपी के शाहजहांपुर जिले के पुवायां कोतवाली नगर से एक किलोमीटर आगे बंडा रोड पर शनिवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में वाहन से टकराकर कार के परखच्चे उड़ गए, जबकि उसमें सवार युवती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुवायां नगर से सटे बंडा रोड पर मिनी चीनी मिल के पास अज्ञात वाहन से स्विफ्ट डिजायर कार टकरा गई।

car accident
शेयर करें

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर जिले के पुवायां कोतवाली नगर से एक किलोमीटर आगे बंडा रोड पर शनिवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में वाहन से टकराकर कार के परखच्चे उड़ गए, जबकि उसमें सवार युवती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुवायां नगर से सटे बंडा रोड पर मिनी चीनी मिल के पास अज्ञात वाहन से स्विफ्ट डिजायर कार टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। जिसमें कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार युवक और युवती को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

काफी प्रयास के बाद मृतकों की पहचान थाना बंडा के गांव पूरनपुर निवासी रमेश तिवारी के पुत्र मयंक तिवारी (35), उसके साथी 38 वर्षीय बबलू यादव निवासी गांव पटना थाना बंडा और 30 वर्षीय युवती रानू के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस फरार चालक और वाहन की तलाश में जुट गई है।

शेयर करें