मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः सड़क चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों में रोष, निर्वतमान मेयर के पास पहुंचकर सुनाई व्यथा

Rakesh

हल्द्वानी में मंगल पड़ाव से लेकर रोडवेज स्टेशन तक रोजाना जाम लगना बड़ी समस्या है। प्रशासन इन दिनों जाम के समाधान के लिए सड़क चौड़ी करने में जुटा हुआ है। जिसके लिए मंगल पड़ाव से रोडवेज स्टेशन तक सबसे पहले प्रशासन ने सरकारी संपत्तियों को तोड़ा है। इसके साथ ही रोड चौड़ीकरण की जद में आ रहे कुछ दुकानदारों को भी नोटिस दिया है।

delegation
शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी में मंगल पड़ाव से लेकर रोडवेज स्टेशन तक रोजाना जाम लगना बड़ी समस्या है। प्रशासन इन दिनों जाम के समाधान के लिए सड़क चौड़ी करने में जुटा हुआ है। जिसके लिए मंगल पड़ाव से रोडवेज स्टेशन तक सबसे पहले प्रशासन ने सरकारी संपत्तियों को तोड़ा है। इसके साथ ही रोड चौड़ीकरण की जद में आ रहे कुछ दुकानदारों को भी नोटिस दिया है।

इनमें से कुछ दुकानदार सरकारी जमीन (सरकारी दुकान) पर काबिज हैं लेकिन दुकानदारों को प्रशासन का यह नोटिस रास नहीं आ रहा है। दुकानदार सड़क चौड़ीकरण के विरोध में उतर आए हैं। जिसको लेकर व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल हल्द्वानी के निवर्तमान मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला से मिला।

दुकानदारों ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन सड़क चौड़ी करने के नाम पर व्यापारियों का शोषण कर रहा है। उन्हें जबरन नोटिस दिए जा रहे हैं। जिसमें मेयर रौतेला ने प्रशासन से वार्ता करने का भरोसा दिया। मेयर ने कहा कि आप लोग प्रशासन से बातचीत करें। बातचीत से ही इसका हल निकल सकता हैं।

निवर्तमान मेयर ने साफ कहा कि सड़क का चौड़ा होना भी जरूरी है। और व्यापारियों को इसके चंगुल से बचाना भी। ऐसे में बीच का कोई रास्ता निकाला जाएगा। बहरहाल इन हालातों में अब सवाल यह उठता है कि आखिर क्या शहर को जाम से निजात मिल पाएगी या नहीं या एक बार फिर सड़क चौड़ीकरण का मामला राजनीति की भेंट चढ़ जाएगा।

शेयर करें