1. हिन्दी समाचार
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता नंद कुमार साय ने भाजपा को दिया झटका, कांग्रेस में शामिल

छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता नंद कुमार साय ने भाजपा को दिया झटका, कांग्रेस में शामिल

छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता नंद कुमार साय के कांग्रेस का दामन थामते ही भाजपाई सन्न रह गए। नंद कुमार के पाला बदलने से छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल तेज हो गई है। नंद कुमार साय ने भाजपा को जोर का झटका धीरे से दया है।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता नंद कुमार साय के कांग्रेस का दामन थामते ही भाजपाई सन्न रह गए। नंद कुमार के पाला बदलने से छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल तेज हो गई है। नंद कुमार साय ने भाजपा को जोर का झटका धीरे से दया है।

पढ़ें :- Gen Z के सहारे रण फतह करने की कोशिश में बसपा

भाजपा से इस्तीफा देने के एक दिन बाद सोमवार को उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नंदकुमार साय का राजीव भवन में स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि नंदकुमार साय जाना-पहचाना चेहरा हैं। वह तीन बार विधायक और पांच बार सांसद रहे हैं।  भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा नंदकुमार साय का जीवन सादगीपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि साय ने पूरा जीवन आदिवासियों के लिए समर्पित किया।

आदिवासी के बीच नंद कुमार साय की अच्छी पकड़

कांग्रेस  में शामिल होते ही नंद कुमार साय ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला और बघेल सरकार की तारीफ की। नंद कुमार साय ने कहा कि धरातल पर भूपेश बघेल की सरकार काम कर रही है। कांग्रेस को उम्मीद है कि नंद कुमार साय के आने से आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी जीत मिलेगी। माना जा रहा है इससे कांग्रेस का आदिवासी वोटबैंक और मजबूत हुआ है। नंद कुमार साय की आदिवासी के बीच अच्छी पकड़ मानी जाती है।

पढ़ें :- अवध विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिए समयबद्ध विकास कार्यों के निर्देश
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com