Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः खेल-खेल में चली गई बच्चे की जान

हरियाणाः खेल-खेल में चली गई बच्चे की जान

By Rakesh 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। पिहोवा के गांव गुमथलागढू  में बच्चों में खेलते-खेलते लड़ाई हो गई। लड़ाई इतनी बढ़ गई एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से वार कर दिया। जिसमें एक बच्चे की जान चली गई और दूसरे बच्चे को भी जख्मी कर दिया।

पढ़ें :- हरियाणाः ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौत, परिजनों में कोहराम

अनाज मंडी पेहवा में गुल्ली-डंडा खेलते हुए लड़ाई झगड़े में चाकू चलने की वजह से एक बच्चे को मौत का शिकार होना पड़ा है। आपस में बच्चे अनाज मंडी में गुल्ली डंडा खेल रहे थे और खेलते खेलते झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि एक बच्चे को मौत के घाट उतार दिया गया। घटना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Advertisement