मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

सीएम धामी का दो दिवसीय पिथौरागढ़ का कार्यक्रम आज, 10 बजे कानून,महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक

इंडिया वॉइस

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत शनिवार 12 नवंबर को सीमांत जनपद पहुंचेंगे। वह यहां देव सिंह मैदान में शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। साथ ही जनपद के विकास कार्यो की समीक्षा भी करेंगे।

शेयर करें

शुक्रवार को डीएम रीना जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी शनिवार को स्टेट प्लेन से दोपहर बारह बजकर 45 मिनट में नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। लोनिवि विश्रामगृह में एक बजकर 15 मिनट में मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जन संवाद व बाद में महिला संगठनों व महिला स्वयं सहायता समूहों, प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद व पंचायत प्रतिनिधियों से भेंट करेंगे।

शाम चार बजकर 40 मिनट में सीएम देवसिंह मैदान पहुंचकर शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

शाम छह बजकर 45 मिनट में खड़कोट स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर वह कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता व बाद में लोनिवि विश्रामगृह में विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात करेंगे। अगले दिन 13 नवंबर को सीएम धामी विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे।

शेयर करें