Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. हरियाणा
  3. हरियाणाः फरीदाबाद में BJP जिला कार्यालय पर CM ने फहराया पार्टी का झंडा,  विपक्ष पर साधा जमकर निशाना

हरियाणाः फरीदाबाद में BJP जिला कार्यालय पर CM ने फहराया पार्टी का झंडा,  विपक्ष पर साधा जमकर निशाना

फरीदाबाद में BJP जिला कार्यालय पर पहुंच कर शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा का झंडा फहराया और सभी को बधाई दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजकुमार बोहरा, भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा,  राज्य मंत्री सीमा त्रिखा, विधायक राजेश नागर के साथ-साथ सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By HO BUREAU 

Updated Date

फरीदाबाद। फरीदाबाद में BJP जिला कार्यालय पर पहुंच कर शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा का झंडा फहराया और सभी को बधाई दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजकुमार बोहरा, भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा,  राज्य मंत्री सीमा त्रिखा, विधायक राजेश नागर के साथ-साथ सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पढ़ें :- हरियाणाः ‘मोदी की गारंटी’ में सभी वर्गों का ध्यानः सुभाष सुधा

फरीदाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई दी। कहा कि यह देश के लिए गर्व की बात है कि पार्टी के 10 साल के बीजेपी के कार्यकाल में भारत का गौरव बढ़ा है। नरेंद्र मोदी और बीजेपी की सरकार में गरीबों के चेहरे पर मुस्कान आई है।

महिलाओं का सम्मान और विश्वास बढ़ाने का काम बीजेपी सरकार ने किया है। किसानों का भी विश्वास बढ़ा है। किसानों के कृषि यंत्रों के ऊपर सब्सिडी देकर उनका फायदा पहुंचाने का काम किया है। मोदी सरकार ने हर जिले को नई-नई और बड़ी सड़कों से जोड़ने का काम किया है। गरीब व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड बनाकर उनका स्वास्थ्य के प्रति उनका सम्मान बढ़ाया है।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने पहले भारत जोड़ो यात्रा शुरू की। उन्हें भारत जोड़ो यात्राओं का क्या तात्पर्य है। राहुल गांधी को अपने परिवार की गिरेबा में झांक कर देखना चाहिए कि आज न्याय पत्र की बात कर रहे हैं। जिस व्यक्ति जिस दल ने 55 वर्ष एकछत्र राज किया हो उसके अंदर किसी को भी ना तो बिजली मिली ना पानी मिला।

वह आज न्याय की बात कर रहे हैं लेकिन उनकी सरकार के अंदर अन्याय होता था। एक सिलेंडर को लेने के लिए तीन दिन तक लाइन में लगना पड़ता था। लेकिन आज घर-घर तक गैस सिलेंडर और कनेक्शन मोदी सरकार ने पहुंचाएं हैं। किसी के घर में पानी नहीं था और एक-एक किलोमीटर दूर से सिर पर पानी के मटके रखकर पानी लाते थे। हर घर में नल और स्वच्छ पानी पीने के लिए लाने का न्याय बीजेपी सरकार मोदी सरकार ने किया है।

पढ़ें :- हरियाणाः विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री नायब सैनी, BJP की विजय संकल्प रैली

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com