1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सीएम केजरीवाल ने शानदार उपलब्धि हासिल करने वाले दिव्यांगों को स्टेट अवार्ड से किया सम्मानित

सीएम केजरीवाल ने शानदार उपलब्धि हासिल करने वाले दिव्यांगों को स्टेट अवार्ड से किया सम्मानित

सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिव्यांगता के बावजूद विभिन्न क्षेत्रों में काम करके शानदार उपलब्धि हासिल करने वाले दिव्यांगजनों को स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया। सीएम ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले 11 दिव्यांगजनों के अलावा 4 ओलंपिक खिलाड़ियों को भी स्टेट अवार्ड देकर सम्मानित किया। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए कार्य करने वाले डॉ. अंबेडकर अस्पताल और गुरु तेग बहादुर अस्पताल को भी सम्मानित किया गया।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिव्यांगता के बावजूद विभिन्न क्षेत्रों में काम करके शानदार उपलब्धि हासिल करने वाले दिव्यांगजनों को स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया। सीएम ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले 11 दिव्यांगजनों के अलावा 4 ओलंपिक खिलाड़ियों को भी स्टेट अवार्ड देकर सम्मानित किया। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए कार्य करने वाले डॉ. अंबेडकर अस्पताल और गुरु तेग बहादुर अस्पताल को भी सम्मानित किया गया।

पढ़ें :- मार्च की तपिश पर लगेगा ब्रेक! उत्तर भारत में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

पेंशनरों की सुविधा के लिए ‘धरोहर’ मोबाइल एप भी लांच

इस दौरान सीएम ने समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रकाशित पत्रिका के विमोचन के साथ-साथ पेंशनरों की सुविधा के लिए ‘धरोहर’ मोबाइल एप भी लांच किया। इस अवसर पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन लोगों ने अपनी दिव्यांगता को ताकत में बदला और शारीरिक रूप से सक्षम लोगों को भी पीछे छोड़ दिया।

इन्होंने अपनी जिंदगी में कुछ न कुछ विशेष उपलब्धि हासिल की है और आगे भी देश के लिए कुछ करने की भूख है। हम सभी को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इन्होंने ये साबित किया कि जो जैसा है, उसे वैसे ही स्वीकार करनी चाहिए और रोने के बजाय देश के लिए कुछ करके दिखाना चाहिए। इस दौरान समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने भी समारोह को संबोधित किया।

सिविल लाइंस स्थिति शाह ऑडिटोरियम में आयोजित दिव्यांगजनों के लिए स्टेट अवार्ड समारोह को संबोधित करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने पुरस्कृत दिव्यांगजनों को बधाई दी और कहा कि मेरे लिए दिव्यांगजनों को अवार्ड देना बहुत ही भावनात्मक और अध्यत्मिक क्षण था। मुझे लगता है कि यहां सम्मानित एक-एक दिव्यांगजन की कहानी बहुत ज्यादा प्रेरणादायी है। सभी लोगों ने अपनी दिव्यांगता को अपनी ताकत में बदल दिया।

पढ़ें :- देश में LPG गैस की किल्लत: किन राज्यों में बढ़ी परेशानी और आम लोगों पर क्या असर?

कुछ सम्मानित लोगों के साथ बात भी किया। अलग- अलग किस्म की प्रतिभाओं से मिलना हुआ। जिनको भगवान ने शारीरिक तौर पर सबकुछ दिया है, उनको भी इन दिव्यांगजनों ने पीछे छोड़ दिया है। कहते हैं कि भगवान एक चीज छीनता है तो बदले मे कुछ न कुछ और क्षमता देता है। हमें इन सब लोगों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

दिव्यांजन के लिए राज्य पुरस्कार से ये लोग हुए सम्मानित

1- मल्लिकार्जुन लायथा को लोकोमोटर डिसएबिलिटी है। इनको वेस्ट एम्प्लाई, सेल्फ एम्प्लाई और आंत्रप्रिंन्योर विद डिसएबिलिटी कटेगरी में सम्मानित किया गया।

2- कार्तिकेय गोयल को मल्टीपल डिसएबिटिली है। इनको बेस्ट स्पोर्ट्स परसन विद डिसएबिलिटी (मेल) में सम्मानित किया गया।

3- मुन्ना खालिद के बाएं पैर में ऑर्थोपेडिक दिव्यंगता है। इनको बेस्ट स्पोर्ट्स परसंस विद डिसएबिलिटी (मेल) से सम्मानित किया गया।

पढ़ें :- दिल्ली को मिला नया तोहफा! इस वीकेंड शुरू होगी भारत की पहली रिंग मेट्रो

4- चेतन उपाध्याय लोकोमोटर डिसएबिलिटी के शिकार हैं और व्हील चेयर पर आश्रित हैं। इनको वेस्ट क्रिएटिव परसन (मेल) अवार्ड से सम्मानित किया गया।

5- अनुज सक्सेना को अंधापन है। इनको भी वेस्ट वेस्ट क्रिएटिव परसन (मेल) अवार्ड से सम्मानित किया गया।

6- मोनिका धनकड़ को लोकोमोटर डिसएबिलिटी है। इन्हें डिसएबिलिटी में बेस्ट एम्प्लाई, सेल्फ एम्प्लाई व आंत्रप्रिंयोर (फिमेल) कटेगरी में सम्मानित किया गया।

7- क्षितिज को सेरेब्रल पल्सी की दिव्यांगता है। इन्हें बेस्ट स्पोर्ट्स परसन विद डिसएबिलिटी (मेल) में सम्मानित किया गया।

8- याशिका भट्ट को इंटेलेक्चुअल डिसएबिलिटी है। इन्हें बेस्ट स्पोर्ट्स परसंस विद डिसएबिलिटी (फिमेल) में सम्मानित किया गया।

9- सागर परासरी को लोकोमोटर डिसएबिलिटी है और व्हील चेयर की मदद लेने के लिए मजबूर हैं। इन्हें बेस्ट क्रिएटिव परसन (मेल) कटेगरी में सम्मानित किया गया।

पढ़ें :- विशेषाधिकार समिति की कार्यवाही 'गोपनीय', लाइव स्ट्रीम नहीं हो सकती: दिल्ली विधानसभा

10- ललीत कुमार को ऑर्थोपेडिक डिसएबिलिटी है। इन्हें बेस्ट क्रिएटिव परसन (मेल) कटेगरी में सम्मानित किया गया।

11- पूजा गुप्ता थैलेसेमिया से ग्रसित हैं। इन्हें बेस्ट क्रिएटिव परसन (फिमेल) कटेगरी में सम्मानित किया गया।

दिव्यांगजनों के लिए स्टेट अवार्ड से सम्मानित ओलंपिक खिलाड़ी

1- झुनकी पहाड़िन को जर्मनी के बर्लिन में आयोजित स्पेशल ओलंपिक विश्व समर गेम्स 2023 के में 52 किलो भार में शानदार प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया। इन्होंने यहां तीन सिल्वर मेडल जीते।

2- प्रीति ने जर्मनी के बर्निल में आयोजित इंटरनेशनल स्पेशल ओलंपिक विश्व समर गेम्स 2023 में बास्केट बॉल में सिल्वर मेडल जीता था। इससे पहले प्रीति गुजरात में मार्च 2015 में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में बास्केट बॉल में गोल्ड मेडल जीता था।

3- ममता को भी स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इन्होंने जर्मनी के बर्निल में आयोजित इंटरनेशनल स्पेशल ओलंपिक विश्व समर गेम्स 2023 में हैंड बॉल में सिल्वर मेडल जीता है।

4- वहीं, मोहली ने जर्मनी के बर्निल में आयोजित इंटरनेशनल स्पेशल ओलंपिक विश्व समर गेम्स 2023 में बास्केट बॉल में सिल्वर मेडल जीतने के लिए सम्मानित किया गया।

पढ़ें :- पहले दिन 3,897 'पिंक सहेली' मोबिलिटी कार्ड जारी

दिव्यांगजनों के लिए विशेष कार्य करने वाले दो अस्पताल भी सम्मानित

दिव्यांग जनों के लिए विशेष कार्य करने वाले दिल्ली के दो अस्पतालों को भी सम्मानित किया गया। इसमें डॉ. बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल और गुरु तेग बहादुर अस्पताल शामिल हैं। सीएम ने अंबेडकर अस्पताल के एमएस को औ तेग बहादुर अस्पताल के एचओडी को प्रशस्ति पत्र और शॉल देकर सम्मानित किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com