1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः CM ने किया सरस्वती वाटिका विकास कार्य का शिलान्यास, हर क्षेत्र में हरियाणा बढ़ रहा आगे

हरियाणाः CM ने किया सरस्वती वाटिका विकास कार्य का शिलान्यास, हर क्षेत्र में हरियाणा बढ़ रहा आगे

विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के सरस्वती वाटिका विकास कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना पर तीन चरणों में 3.68 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

By Rakesh 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के सरस्वती वाटिका विकास कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना पर तीन चरणों में 3.68 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

पढ़ें :- हरियाणाः BJP नेता का दावा- आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला

उन्होंने कहा कि जो काम स्वामी विवेकानंद ने किया था वही काम आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। पहले देश का नाम ऊपर के देश में नहीं बल्कि नीचे के देशों में आता था लेकिन आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी शक्ति बन चुका है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति को अनेक देशों ने अपनाया। चाहे वह योग की बात हो या फिर अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती की।

उन्होंने कहा कि अगर कोई देश या प्रदेश अपने युवाओं की ताकत को सही से उपयोग करें तो उस देश या प्रदेश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता और हरियाणा के युवा इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। चाहे खिलाड़ियों की बात हो, पढ़ाई की बात हो हरियाणा का युवा हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

विश्व के नेता बन चुके हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीः मनोहर लाल

कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब विश्व के नेता बन चुके हैं। पहले आतंकवादी देश भारत को डराते थे लेकिन अब वह नरेंद्र मोदी के नाम से डरते हैं। अमेरिका पहले मोदी को वीजा नहीं देता था लेकिन आज वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश बुलाते हैं। पहले नेता अपने लोगों की चिंता करते थे।

पढ़ें :- हरियाणाः हरियाणा में BJP ने मिशन-2024 के लिए कसी कमर, देश में तीसरी बार लहराएगा पार्टी का परचम

कहा कि देश के गरीब, मजदूर, युवा, किसान की चिंता कोई नहीं करता था। नौकरी देने के लिए पहले पैसे देने पड़ते थे लेकिन अब यह भ्रष्टाचार खत्म हो चुका है। कांग्रेस के समय की 11 नौकरियां कोर्ट द्वारा रद्द की गई है लेकिन जब हमें नौकरी भर्ती में कोई कमी नजर आती है तो हम खुद उस पर कार्रवाई करते हैं। हरियाणा सरकार ने अब तक एक लाख से अधिक नौकरियां दी हैं और जल्द ही 60 हजार नौकरियां और देने का काम सरकार करेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com