1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः CM  मनोहर लाल ने श्रीलखनौर गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा, लिया आशीर्वाद, प्रकाश उत्सव पर दी देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

हरियाणाः CM  मनोहर लाल ने श्रीलखनौर गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा, लिया आशीर्वाद, प्रकाश उत्सव पर दी देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरु गोबिंद सिंहजी के प्रकाश उत्सव पर अंबाला के गुरुद्वारा श्रीलखनौर साहिब पहुंचे। गुरुद्वारा साहिब में माथा टेक सभी को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने श्री गुरु गोविंद सिंह जी के लिए एक गीत भी गाया। साथ ही राजनीति पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया।

By Rakesh 

Updated Date

अंबाला। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरु गोबिंद सिंहजी के प्रकाश उत्सव पर अंबाला के गुरुद्वारा श्रीलखनौर साहिब पहुंचे। गुरुद्वारा साहिब में माथा टेक सभी को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने श्री गुरु गोविंद सिंह जी के लिए एक गीत भी गाया। साथ ही राजनीति पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को अंबाला पहुंचे। CM ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर अंबाला स्थित लखनौर साहिब गुरुद्वारा में माथा टेका व गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया। इस दौरान सीएम ने गुरु गोबिंद सिंह जी के लिए एक गीत भी गाया। उन्होंने बताया कि आज श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्मदिन पर वे अंबाला के लखनौर साहिब गुरुद्वारा पहुंचे हैं।

यहां आकर उन्हें बहुत ही प्रसन्नता हुई है। पूरा देश श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम, हर्ष और उल्लास के साथ मना रहा है। इसलिए वह भी आज गुरु गोबिंद सिंह जी के नानका गांव लखनौर माथा टेकनेपहुंचे हैं।

साथ ही राजनीति से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग कहते हैं कि सभी कार्यक्रम भाजपा के हैं, उन्हें वह यह कहना चाहते हैं कि आने वाले समय में भी भाजपा आने वाली है और यह बीजेपी का ही युग है। उन्होंने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव की सभी देशवासियों व प्रदेशवासियों को ढेरों बधाइयां दीं।

पढ़ें :- हरियाणाः सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, पूर्वमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर किया सभी का स्वागत, कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com