Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मदुरै ट्रेन हादसे पर सीएम योगी ने जताया शोक, दी जाएगी दो-दो लाख की आर्थिक मदद

मदुरै ट्रेन हादसे पर सीएम योगी ने जताया शोक, दी जाएगी दो-दो लाख की आर्थिक मदद

By Rakesh 

Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मदुरै ट्रेन हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी ने स्थानीय एवं रेलवे के अधिकारियों के साथ समन्वय कर यूपी के लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। यूपी सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की है। दुर्घटना को लेकर यूपी सरकार ने टोल फ्री नंबर 1070 जारी कर दिया है।

पढ़ें :- योगी सरकार में महिला अपराध पर जीरो टॉलरेंस, साढ़े 9 साल में 10 हजार से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार

कंट्रोल रूम राहत हेल्प लाइन नंबर (उत्तर प्रदेश)
– 1070 (टोल फ्री)
– 9454441081
– 9454441075

Advertisement