मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी बोले- आज भारत की तरफ कोई आंख उठाकर भी नहीं देख सकता, अलगाववाद, आतंकवाद और नक्सलवाद को पूरी तरह से कुचला

Rajni

सीएम योगी ने कहा कि पिछले 9 वर्ष का कालखंड नए भारत को दर्शाता है। केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

शेयर करें

लखनऊ। सीएम योगी ने कहा कि पिछले 9 वर्ष का कालखंड नए भारत को दर्शाता है। केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

भारत की सीमाएं सुरक्षित और आंतरिक सुरक्षा भी मजबूत

कहा कि आज भारत के योग के साथ दुनिया के 190 देश जुड़कर सम्मान दे रहे हें। आज भारत की सीमाएं सुरक्षित हुईं हैं। आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है। अलगाववाद, आतंकवाद, नक्सलवाद के खिलाफ हम मजबूत हुए हैं। आज भारत की 140 करोड़ की आबादी के लिए जरूरत की सभी चीजें मिल रही हैं।  इन्फ्रास्ट्रक्चर बेहतर हो रहा है।

हाईवे, एक्सप्रेस-वे, रेलवे, वाटर-वे ,पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए जो कार्य हो रहे हैं, वो अभूतपूर्व हैं।  कहा कि यूपी वाटर-वे में नंबर एक है। देश में 22 नए एम्स निर्माण हुए। गरीब कल्याण के भारत सरकार की कई योजनाएं समर्पित हैं। देश में 48 करोड़ जनधन खाते खुल गए हैं।

प्रधानमंत्री के सम्मान से 140 करोड़ देशवासियों का बढ़ा है सम्मान 

योगी ने कहा कि पापुआ न्यूगिनी में हमने देखा कि वहां के प्रधानमंत्री ने प्रोटोकॉल तोड़ एक सम्प्रभु राष्ट्र का स्वागत किया और सर्वोच्च सम्मान दिया। ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका के राष्ट्र प्रमुखों द्वारा प्रधानमंत्री के सम्मान से 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान बढ़ा है।

लोगों को डीबीटी के जरिए मिल रहा सीधा फायदा 

योगी ने कहा कि आज भारत के प्रति दुनिया मे प्रश्न नहीं, कौतुहल है, जिज्ञासा है। आजाद भारत में 48 करोड़ लोगों के पास बैंक अकाउंट नहीं थे। आज उन्हें डीबीटी के जरिए सीधा फायदा मिल रहा है। इसका सबसे ज्यादा फायदा कोरोना काल में मिला है।

एक क्लिक मे उत्तर प्रदेश के एक करोड़ 75 लाख उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को लाभ मिला। हर योजना स्ववलंबन का आधार बनी है। 9 सालों में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में 54 लाख लोगों को घर मिले। यूपी में 2.61 करोड़ शौचालय बने। हमने इन्सेफलाइटिस से होने वाली मौतों पर काबू पाया है।

टैग: UP
शेयर करें