मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में पुजारी की गला काटकर हत्या, खुलासे को पुलिस की 5 टीमें बनीं

Rakesh

यूपी के मुरादाबाद जिले में मंदिर के भीतर पुजारी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। 65 वर्षीय पुजारी की चारपाई में लाश मिली। पुजारी के गले और सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले।

police station
शेयर करें

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद जिले में मंदिर के भीतर पुजारी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। 65 वर्षीय पुजारी की चारपाई में लाश मिली। पुजारी के गले और सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले।

मृतक मुन्ना लाल 200 साल पुराने शिव मंदिर में 12 साल से पुजारी का काम कर रहे थे। वारदात की सूचना पर एसएसपी हेमराज मीना समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने हत्या के खुलासे को 5 पुलिस टीमें बनाई हैं। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भटावली गांव की है।

शेयर करें