1. हिन्दी समाचार
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ः कलेक्टर का बड़ा एक्शन, जिले के 586 स्वास्थ्यकर्मी बर्खास्त

छत्तीसगढ़ः कलेक्टर का बड़ा एक्शन, जिले के 586 स्वास्थ्यकर्मी बर्खास्त

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में कलेक्टर का बड़ा एक्शन सामने आया है। कांकेर की कलेक्टर डॉ.प्रियंका शुक्ला ने स्वास्थ्य विभाग के 568 स्वास्थ्य कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है।

By Rakesh 

Updated Date

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में कलेक्टर का बड़ा एक्शन सामने आया है। कांकेर की कलेक्टर डॉ.प्रियंका शुक्ला ने स्वास्थ्य विभाग के 568 स्वास्थ्य कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है।

पढ़ें :- पाकिस्तान पर बड़ा जल संकट? रवि नदी परियोजना से बदलेगा समीकरण

यह सभी स्वास्थ्यकर्मी अपनी मांगों को लेकर 21 अगस्त से हड़ताल पर थे। दो बार जिला प्रशासन ने काम पर लौटने को लेकर नोटिस जारी किया था पर काम पर नहीं लौटे। अब कलेक्टर ने उनके खिलाफ बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया है।

विदित हो कि स्वास्थ्य फेडरेशन ने 21 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सभी कर्मचारी हड़ताल पर डटे हुए थे। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com