मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ः बीजापुर में नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर किया आईईडी ब्लास्ट, नौ जवान शहीद

Desk

बीजापुर के कुटरू मार्ग में नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर आईईडी ब्लास्ट कर दिया, जिससे नौ जवान शहीद हो गए हैं। जबकि कई जवान घायल हैं। जवान नक्सल ऑपरेशन से वापस लौट रहे थे, इस दौरान कुटरु मार्ग में नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट कर दिया। बस्तर आईजीपी सुंदरराज पी ने नौ जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है।

naxalite
naxalite
शेयर करें

बीजापुर। बीजापुर के कुटरू मार्ग में नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर आईईडी ब्लास्ट कर दिया, जिससे नौ जवान शहीद हो गए हैं। जबकि कई जवान घायल हैं। जवान नक्सल ऑपरेशन से वापस लौट रहे थे, इस दौरान कुटरु मार्ग में नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट कर दिया। बस्तर आईजीपी सुंदरराज पी ने नौ जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि लगभग तीन किलो का आईईडी विस्फोटक था जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। जवान पंखाजूर में नक्सल ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद वहां से लौट रहे थे।

फोर्स ने पखांजूर ऑपरेशन में रविवार को पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया था। इसके बाद सोमवार को जवान लौट रहे थे। इस दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी विस्फोट कर वाहन को उड़ा दिया। हादसे के बाद छह से ज्यादा वाहनों में अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया।

शेयर करें