Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः हिमाचल के लिए कांग्रेस खुद जिम्मेवार, सुनीता दुग्गल ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

हरियाणाः हिमाचल के लिए कांग्रेस खुद जिम्मेवार, सुनीता दुग्गल ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

By Rakesh 

Updated Date

सिरसा। सिरसा से भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल ने बड़ा बयान दिया है। कहा कि हिमाचल में राजनीतिक परिस्थितियों की जिम्मेवार कांग्रेस खुद है। उनके विधायक कांग्रेस पार्टी से नाखुश हैं। भारतीय जनता पार्टी मध्यस्थता करके हिमाचल के लोगों के हित में कदम उठाएगी। सुनीता दुग्गल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां जोरों पर है। सुनीता दुग्गल ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।

पढ़ें :- हरियाणाः लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अपने संगठन को मजबूत रखने में बिल्कुल फेल हो गई है। जो जनाधार कांग्रेस को मिला था वह कहीं ना कहीं डांवाडोल  हो रहा है। सुनीता दुग्गल ने कहा कि अब हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की जिम्मेवारी बनती है कि वह लोकतांत्रिक मूल्यों के मुताबिक आगे की कार्रवाई करे।

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के लिए नहीं है कोई चुनौती 

साथ ही लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर सुनीता दुग्गल ने कहा कि उनकी इच्छा है कि वह सिरसा लोकसभा सीट से ही दोबारा चुनाव लड़ें। बाकी जो संगठन का आदेश होगा वह सर्वोपरि होगा। हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन से मिलने वाली चुनौती के सवाल पर सुनीता दुग्गल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए कोई चुनौती नहीं है।

उन्होंने कहा कि जो चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष अशोक तवर थे, वे आप पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। अन्य नेता भी आम आदमी पार्टी को छोड़ चुके हैं। सुनीता दुग्गल ने कहा कि जहां तक कांग्रेस का सवाल है तो उसका तो हरियाणा में अभी तक संगठन भी तैयार नहीं है जबकि भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है।

पढ़ें :- हरियाणाः सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, पूर्वमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर किया सभी का स्वागत, कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा
Advertisement