Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. CWC: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने नई टीम का किया ऐलान, इन नेताओं को मिली जगह

CWC: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने नई टीम का किया ऐलान, इन नेताओं को मिली जगह

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) का गठन किया है। कमेटी में खरगे के साथ ही सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, प्रियंका गांध समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

पढ़ें :- 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग जारी,  बंगाल में हिंसा से मतदान प्रभावित; मणिपुर के मतदान केंद्र में घुसे हथियारबंद लोग

समिति में 39 सदस्य, 32 स्थाई आमंत्रित सदस्य और नौ विशेष आमंत्रित सदस्य

कांग्रेस कार्य समिति में 39 सदस्य, 32 स्थाई आमंत्रित सदस्य और नौ विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं। कांग्रेस के चारों अग्रिम संगठनों-युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस और सेवा दल के प्रमुख CWC में पदेन सदस्य होंगे। समिति में एके एंटनी, अंबिका सोनी, मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी जगह दी गई है।  इसके अलावा आनंद शर्मा, शशि थरूर और मनीष तिवारी भी समिति में हैं।

जबकि वर्किंग कमेटी में तारिक अनवर, मुकुल वासनिक, अजय माकन, अशोकराव चव्हाण,  कुमारी शैलजा, ताम्रध्वज साहू, अभिषेक मनु सिंघवी, सलमान खुर्शीद, जयराम रमेश, जितेंद्र सिंह, रणदीप सुरजेवाला, सचिन पायलट को भी जगह दी गई है।

स्थाई आमंत्रित सदस्यों में वीरप्पा मोइली, हरीश रावत, पवन कुमार बंसल, मोहन प्रकाश, रमेश चेनिन्नथाला, बीके हरिप्रसाद, प्रतिभा सिंह, दीपेंद्र हुड्डा, के राजू, मीनाक्षी नटराजन, सुदीप रॉय बर्मन समेत कई अन्य नेताओं को भी शामिल किया गया है।

पढ़ें :- राजनीति के खिलाड़ीः कौन हैं बृजभूषण शरण सिंह, जिनकी कैसरगंज सीट पर उम्मीदवारी को लेकर बना हुआ है SUSPENSE

विशेष आमंत्रित सदस्यों में पल्लम राजू, पवन खेड़ा, गणेश गोदियाल, यशोमति ठाकुर, सुप्रिया श्रीनेत, परिणिति शिंदे, अलका लांबा आदि सदस्यों का नाम शामिल है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पिछले साल अक्टूबर में निर्वाचन के बाद पदभार संभाला था। इसके करीब 10 महीने बाद उन्होंने कार्य समिति का गठन किया है।

Advertisement