1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. India vs Sri Lanka 1st Test : सुथार-जडेजा ने चटकाए 7 विकेट, श्रीलंका सिर्फ 284 रन पर ढेर, भारत के पास शानदार बढ़त

India vs Sri Lanka 1st Test : सुथार-जडेजा ने चटकाए 7 विकेट, श्रीलंका सिर्फ 284 रन पर ढेर, भारत के पास शानदार बढ़त

IND vs SL : टीम इंडिया ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में तीसरे दिन की समाप्ति तक श्रीलंका के खिलाफ मजबूत पकड़ बना ली है।

By HO BUREAU 

Updated Date

IND vs SL : टीम इंडिया ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में तीसरे दिन की समाप्ति तक श्रीलंका के खिलाफ मजबूत पकड़ बना ली है। अपनी पहली पारी में 462 रन बनाने के बाद भारत ने श्रीलंकाई टीम को सिर्फ 284 रन पर समेटकर 178 रन की बढ़त हासिल कर ली। श्रीलंकाई पारी समाप्त होने के बाद खराब मौसम के चलते आगे का खेल नहीं हो सका और दिन की समाप्ति की घोषणा कर दी गई।

पढ़ें :- दो वर्षों से बहुत मेहनत कर रहा था, शतकीय पारी खेलकर बेहद खुश हूं : देवदत्त पडिक्कल

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की। जायसवाल 32 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद देवदत्त पड्डिकल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया।

यह भी पढ़ें : Hockey World Cup : कप्तान हरमनप्रीत का डबल धमाल, भारत ने अपने पहले मैच में वेल्स को 3-1 से रौंदा

इसके बाद पड्डिकल ने ऋषभ पंत के साथ 71 रन जुटाए। इनके अलावा, मानव सुथार और ध्रुव जुरेल के बीच 55 रन की साझेदारी भी हुई। इस पारी में भारत के लिए पड्डिकल ने 230 गेंदों का सामना करते हुए 16 बाउंड्री के साथ सर्वाधिक 167 रन बनाए, जबकि पंत ने 39 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। ध्रुव जुरेल ने 68 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 51 रन की पारी खेली। मेजबान टीम की तरफ से प्रभात जयसूर्या ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि केशरा नुवानथा ने 3 विकेट और असिथा फर्नांडो ने 2 विकेट चटकाए।

श्रीलंका ने महज 90 रन पर खो दिए थे 5 विकेट 

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 284 रन पर ढेर हो गई। इस टीम को दूसरी गेंद पर निशान फर्नांडो (0) के रूप में शुरुआती झटका लगा। उस समय तक श्रीलंका का खाता भी नहीं खुला था। यहां से विकेटों का पतझड़ लग गया। आलम ये रहा कि महज 90 के स्कोर तक श्रीलंका ने अपने 5 विकेट खो दिए थे।

पढ़ें :- India vs Sri Lanka 1st Test : पड्डिकल ने खेली शतकीय पारी, दूसरे दिन की समाप्ति तक भारत - 460/9

इसके बाद, सोनल दिनुशा ने निरोशन डिकवेला के साथ छठे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी करते हुए टीम को ‘दोहरे शतक’ के पार पहुंचा दिया। निरोशन 115 गेंदों में 7 चौकों के साथ 80 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि सोनल ने 6 बाउंड्री के साथ 100 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

भारतीय खेमे से मानव सुथार ने 21.4 ओवरों में 76 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट निकाले। इनके अलावा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने 1-1 शिकार किया।

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- Hockey World Cup : कप्तान हरमनप्रीत का डबल धमाल, भारत ने अपने पहले मैच में वेल्स को 3-1 से रौंदा

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com