1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Banda : आवासीय विद्यालय में दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Banda : आवासीय विद्यालय में दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Banda : शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के झील का पुरवा मोहल्ले में स्थित बीएल विद्या मंदिर आवासीय एवं दैनिक विद्यालय में पढ़ने वाले दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया।✍️Sandeep

By HO BUREAU 

Updated Date

Banda : शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के झील का पुरवा मोहल्ले में स्थित बीएल विद्या मंदिर आवासीय एवं दैनिक विद्यालय में पढ़ने वाले दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। दोनों बच्चों की मौत के बाद घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों के मुताबिक, बच्चों ने कल शाम बाहर से फिंगर मोमोज खाए थे। इसके बाद देर रात दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ने और पेट में दर्द की शिकायत सामने आई।

पढ़ें :- यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

विद्यालय प्रबंधक ओमप्रकाश कुशवाहा के मुताबिक, देर रात बच्चों के पेट दर्द की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं जिला अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार, नितिन नाम के बच्चे को जब अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, DA मामले में हाईकोर्ट की सुनवाई पर लगी रोक

जबकि दूसरे बच्चे का परीक्षण करने पर प्रथम दृष्टया मामला किसी जहरीले कीड़े के काटने से जुड़ा होने की आशंका जताई गई। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन वहां इलाज के दौरान दूसरे बच्चे की भी मौत हो गई। दोनों बच्चों की मौत के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर बच्चों की मौत बाहर का खाना खाने से हुई, जहरीले कीड़े के काटने से या फिर इसकी कोई और वजह है? इसका जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया और विद्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। फिलहाल पूरे मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आवासीय विद्यालय में आखिर ऐसी क्या परिस्थितियां बनीं, जिनमें दो मासूम बच्चों की जान चली गई? मौत की असली वजह पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पढ़ें :- गंगा यमुना के बढ़ते जलस्तर और बारिश के बाद जलभराव से मचा हड़कंप, पुलिस और NDRF ने संभाला मोर्चा

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

✍️Sandeep

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन कांवड़ियों की मौत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com