नई दिल्ली, 21 जनवरी। कांग्रेस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए युवाओं पर फोकस करते हुए पार्टी का ‘भर्ती विधान’ नाम से 8 सूत्री घोषणा पत्र जारी किया। युवाओं को रोजगार देने का भरोसा देते हुए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राज्य की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी ने घोषणा पत्र जारी किया।
पढ़ें :- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे मथुरा , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना
आज कांग्रेस मुख्यालय पर श्री @RahulGandhi जी व श्रीमती @priyankagandhi जी ने यूपी विधानसभा चुनावों के लिए युवा घोषणापत्र- भर्ती विधान को लांच किया।
युवा घोषणापत्र युवाओं के सपनों को साकार करेगा, भर्ती क्रांति लाएगा।
यूपी परिवर्तन के लिए तैयार है।#कांग्रेस_का_भर्ती_विधान pic.twitter.com/yUTB9PFAu4
— Congress (@INCIndia) January 21, 2022
पढ़ें :- धमाकेदार प्रचारः बिजनौर में बसपा के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद ने वोटरों को लुभाया, प्रत्याशी के पक्ष में मांगा वोट, भाजपा-कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर राहुल और प्रियंका ने उत्तर प्रदेश के युवाओं को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार बनने पर यूपी की सबसे बड़ी बेरोजगारी की समस्या का समाधान किया जाएगा। जिसके तहत 20 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। साथ ही रोजगार के मौके बढ़ाए जाएंगे, लोगों का कौशल विकास कर उन्हें स्वरोजगार के लिए तैयार किया जाएगा।
UP में हर रोज, हर 24 घंटे तकरीबन 880 युवा रोजगार गंवाते हैं। भाजपा के पिछले 5 सालों में तकरीबन 16 लाख युवाओं ने रोजगार गंवाया है।
PM ने कहा था कि हम आपको एक साल में दो करोड़ रोजगार देंगे, लेकिन सच्चाई पूरे देश को दिख रही है : श्री @RahulGandhi #कांग्रेस_का_भर्ती_विधान pic.twitter.com/2phqfJmDs5
— Congress (@INCIndia) January 21, 2022
पढ़ें :- मथुरा लोकसभा कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी होंगे बॉक्सर बिजेंद्र सिंह
इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी का घोषणा पत्र खोकले दावे नहीं बल्कि युवाओं को सशक्त करने की रणनीति है। प्रदेश में हर रोज 880 युवा बेरोजगार होते हैं और 5 साल के बीजेपी शासन में 16 लाख लोगों ने रोजगार गंवाया है। प्रधानमंत्री मोदी हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा कर सत्ता में आए थे। लेकिन वो देश का धन कुछ उद्योगपतियों तक पहुंचाने में ही लगे हुए हैं। उनकी पार्टी को लगता है कि युवाओं को विजन की जरूरत है जिसे कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है।
UP में हर रोज, हर 24 घंटे तकरीबन 880 युवा रोजगार गंवाते हैं। भाजपा के पिछले 5 सालों में तकरीबन 16 लाख युवाओं ने रोजगार गंवाया है।
प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि हम आपको 2 करोड़ रोजगार देंगे, लेकिन सच्चाई पूरे देश को दिख रही है : श्री @RahulGandhi#कांग्रेस_का_भर्ती_विधान pic.twitter.com/DjnzewK971
— Congress (@INCIndia) January 21, 2022
पढ़ें :- कांग्रेस का स्थापना दिवसः प्रदेश कार्यालय पर फहराया झंडा, कहा- कांग्रेस ने प्रत्येक नागरिक को दिया बराबर का अधिकार
महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जाति और सांप्रदायिकता की राजनीति नहीं करती बल्कि विकास की बात करती है। कांग्रेस का युवा घोषणा पत्र 7 करोड़ युवाओं की आकांक्षा का दस्तावेज है। पार्टी सरकार में आने पर 20 लाख सरकारी नौकरियां लाएगी। इसके तहत विद्यालयों, आंगनवाड़ी और पुलिस में भर्ती की जाएगी।
कांग्रेस का भर्ती विधान यूपी के युवाओं को रोजगार दिलाएगा, यूपी में परिवर्तन लाएगा।
भर्ती विधान कमिटमेंट हैं, जिसे हम हर हाल में पूरा करेंगे। यह भर्ती विधान युवाओं के सपनों को साकार करेगा। #कांग्रेस_का_भर्ती_विधान pic.twitter.com/XrHBeZyDLz
— Congress (@INCIndia) January 21, 2022
इशारों-इशारों में प्रियंका ने खुद को बताया UP के मुख्यमंत्री पद का चेहरा
वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को इशारों-इशारों में साफ किया है कि वो उत्तर प्रदेश चुनावों में पार्टी का चेहरा हैं। उन्होंने साफ नहीं बताया कि वो खुद चुनाव लड़ेंगी या नहीं, लेकिन मुख्यमंत्री पद के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि आपको कोई दूसरा चेहरा नजर आ रहा है क्या! ?।
पढ़ें :- विधानसभा चुनाव नतीजाः कांग्रेस के हाथ से छत्तीसगढ़ और राजस्थान का साथ छूटा, मध्य प्रदेश में भाजपा पर बरसे फूल ही फूल
बतादें कि प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी का उत्तर प्रदेश में चुनावी चेहरा बन गई हैं। वो पार्टी के हर पोस्टर में नजर आती हैं। उन्होंने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ के कैंपन से प्रदेश की महिलाओं को पार्टी की ओर आकर्षित करने की कोशिश की है। दूसरी ओर पार्टी के प्रदेश में किसी तरह के गठबंधन का हिस्सा बनने के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि युवाओं और महिलाओं के अपने एजेंडे को आगे रखते हुए पार्टी किसी गठबंधन में शामिल होने का फैसला करेगी। उन्होंने ये भी साफ किया कि फिलहाल उनके चुनाव लड़ने पर कोई फैसला नहीं हुआ है। उनके चुनाव लड़ने को लेकर कोई फैसला होता है तो मीडिया को जानकारी दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में मतदान कार्यक्रम तय है। 10 मार्च को उत्तर प्रदेश सहित बाकी राज्यों के नतीजे आयेंगे।