1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. खड़गे के कार्यक्रम के शुद्धिकरण पर कांग्रेस का पलटवार, RSS मुख्यालय के बाहर मनुस्मृति जलाकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

खड़गे के कार्यक्रम के शुद्धिकरण पर कांग्रेस का पलटवार, RSS मुख्यालय के बाहर मनुस्मृति जलाकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

Manusmriti : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड कार्यक्रम के बाद कथित तौर पर मंच के शुद्धिकरण को लेकर कांग्रेस ने RSS और BJP पर हमला तेज कर दिया है।✍️अरविंद कुमार 

By HO BUREAU 

Updated Date

Manusmriti : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड कार्यक्रम के बाद कथित तौर पर मंच के शुद्धिकरण को लेकर कांग्रेस ने RSS और BJP पर हमला तेज कर दिया है। इसी विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने रविवार को दिल्ली के झंडेवालान स्थित RSS मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

पढ़ें :- भारत और उज्बेकिस्तान के बीच 2030 तक 5 बिलियन डॉलर के व्यापार का लक्ष्य : विदेश सचिव

प्रदर्शन के दौरान उदय भानु चिब ने हाथ में संविधान की प्रति लेकर मनुस्मृति जलाकर RSS-BJP की कथित भेदभावपूर्ण और जातिवादी विचारधारा के खिलाफ विरोध जताया। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच का शुद्धीकरण किया जाना केवल कांग्रेस अध्यक्ष का नहीं, बल्कि देश के करोड़ों दलितों और संविधान की भावना का अपमान है।

देश संविधान से चलेगा, मनुस्मृति से नहीं

उदय भानु चिब ने कहा कि RSS-BJP की विचारधारा मनुस्मृति से प्रेरित है और यह दलित विरोधी मानसिकता को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि देश में संविधान और BJP-RSS की विचारधारा के बीच वैचारिक लड़ाई चल रही है। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को हिरासत में लिया और उन्हें पहाड़गंज थाने ले जाया गया। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरि कृष्णा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

कांग्रेस का यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ है, जब खड़गे के उत्तराखंड कार्यक्रम के बाद कथित शुद्धीकरण को लेकर पार्टी लगातार BJP और RSS पर निशाना साध रही है। इस मुद्दे ने एक बार फिर कांग्रेस और BJP के बीच वैचारिक टकराव को तेज कर दिया है।

✍️अरविंद कुमार 

पढ़ें :- PM मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने ताशकंद में राष्ट्रपति भवन में लगाया पौधा

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com