1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. घोसी पर ‘घमासान’ ! NDA और ।.N.D.।.A के लिए अग्निपरीक्षा बना मुकाबला ?

घोसी पर ‘घमासान’ ! NDA और ।.N.D.।.A के लिए अग्निपरीक्षा बना मुकाबला ?

तो ये है बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन। वो शक्ति प्रदर्शन जिसके जरिए बीजेपी घोसी के घमासान को जीतने की हुंकार भर रही है ।

By Rakesh 

Updated Date

मऊ।  तो ये है बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन। वो शक्ति प्रदर्शन जिसके जरिए बीजेपी घोसी के घमासान को जीतने की हुंकार भर रही है । जी समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान के घोसी उपचुनाव में नामांकन के मौके पर बीजेपी और एनडीए के घटक दलों के कई दिग्‍गज पहुंचे ।

पढ़ें :- 'यूपी में घुसपैठ करने वाले ज्यादातर लोग उत्तराखंड से हैं...', अखिलेश यादव का बयान

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने एक साथ घोसी की आवाम से दारा सिंह चौहान को जिताने की अपील की।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान के बीच ये सीट बीजेपी ने अपनी नाक और सांख का सवाल बना ली है वैसे तो समाजवादी पार्टी ने घोसी विधानसभा सीट से होने वाले उपचुनाव में सुधाकर सिंह को रण में उतार मुकाबले को दिलचस्प बना दिया वैसे बीते लंबे समय से उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर दारा सिंह चौहान का दबदबा बना हुआ है। इस सीट पर कई बार विधायक रह चुके हैं।

वहीं 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में वह सपा की ओर से विधायक चुने गए थे। जिसके बाद बीजेपी में शामिल होने पर उन्होंने अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जिस कारण यह सीट खाली हो गई थी। जिसके बाद अब उपचुनाव में 5 सितंबर को जनता अपना वोट देंगी और 8 सितंबर को उसके नतीजे आएंगे।

दारा सिंह से बीजेपी को उम्मीदें है और चर्चा ये भी हैं कि दारा सिंह चौहान को योगी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल भी किया जाएगा। ऐसे में इस सीट पर लड़ाई बीजेपी के संगठन का भी इम्तिहान है तभी तो दारा सिंह नामकंन में दिग्गजों का डेरा ये बता रहा है कि बीजेपी इस उपचुनाव को कम हरगिज आंक रही है वहीं सपा ने भी रणनीति के तहत सपा नेता सुधाकर सिंह पर दांव खेल है क्योंकि सुधाकर दो बार विधायक रह चुके हैं वहीं सपा के पीडीए का भी पहला इम्तिहान भी यहीं से होगा।

पढ़ें :- पहले अपराधियों को छूते ही सत्ता के गलियारों से आने लगते थे फोन : CM योगी

यानि घोसी उप चुनाव में सपा और भाजपा दोनों की परीक्षा है। सपा को साबित करना होगा कि राजभर और दारा सिंह का साथ छूटने के बाद उनका वोटर में कितना प्रभाव है। भाजपा के लिए भी किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। अब दारा सिंह के लिए बीजेपी और गठबंधन के साथी  दिग्गजों की करसत क्या कमाल दिखाती है ये देखना दिलचस्प होगा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com