1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. रांची में जमीन कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली, भर्ती

रांची में जमीन कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली, भर्ती

जमीन कारोबारी का नाम अनिल सिंह मुंडा है। वह कांके थाना क्षेत्र स्थित प्रेम नगर का रहने वाला है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर में बाइक सवार अपराधियों ने शनिवार को एक जमीन कारोबारी की गोली मार दी। उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में रिम्स में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- झारखंड की सैर [ इंडिया वायस विश्लेषण ]

जमीन कारोबारी का नाम अनिल सिंह मुंडा है। वह कांके थाना क्षेत्र स्थित प्रेम नगर का रहने वाला है। गोली चलने की सूचना के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जमीन कारोबारी को लेकर रिम्स पहुंची, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस टेक्निकल सेल की मदद से अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाकर गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

जमीन कारोबारी ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उसे घर के समीप ही गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस प्रेम नगर की सड़कों पर लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है। थाना प्रभारी बृज कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com