मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः कुरुक्षेत्र के दयालपुर गांव में फसल में लगी आग, हजारों का नुकसान

HO BUREAU

कुरुक्षेत्र के दयालपुर गांव में खेतों में अचानक आग लग गई। जिससे पांच एकड़ जमीन की फसल जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि आग दूसरे खेत में खड़ी फसल तक नहीं पहुंची। आग अगले खेत तक पहुंचती तो उससे पहले ही दमकल की 2 गाड़ियों, दयालपुर और आलमपुर गांव के लोगों ने आग पर काबू पा लिया।

crop fire
शेयर करें

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के दयालपुर गांव में खेतों में अचानक आग लग गई। जिससे  पांच एकड़ जमीन की फसल जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि आग दूसरे खेत में खड़ी फसल तक नहीं पहुंची। आग अगले खेत तक पहुंचती तो उससे पहले ही दमकल की 2 गाड़ियों, दयालपुर और आलमपुर गांव के लोगों ने आग पर काबू पा लिया।

बताया जा रहा है कि खेत के ऊपर से बिजली की हाइटेंशन और घरेलू बिजली की तारें गुजर रही है। शाम को चली तेज हवा के कारण तारें आपस में टकरा गईं, जिससे खेत में लगी फसलों में आग लग गई।

सूचना के बाद दमकल की गाड़ियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसानों का कहना था कि इन ढीली लटकती हुई तारों के बारे में बिजली विभाग के अधिकारियों से हमने कई बार बातचीत की है पर हमारी समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। जिसके कारण आज इन्हीं तारों की वजह से बड़ा हादसा हो गया ।

शेयर करें