लखनऊ। राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में साइबर ठगों ने 14 साल के बच्चे को ठग लिया। उसके मां के यूपीआई से करीब डेढ़ लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। मोबाइल में गेम खेलने के दौरान जालसाज ने टेलीग्राम पर चैट शुरू की। बच्चे से उसकी मां के बैंक खाते की जानकारी ले ली।
पढ़ें :- Banda : माफियाओं पर एक्शन और जीरो टॉलरेंस नीति, महिला अपराध और अपहरण की घटनाओं में कमी
ब्रेकिंग लखनऊ
राजधानी लखनऊ में 14 साल के बच्चे से साइबर ठगी
बच्चें के जरिए मां के खाते से डेढ़ लाख रुपये निकलवा कर की ठगी
गेम खेलने के दौरान बैंक की ली गई जानकारी
पढ़ें :- बांदा का शजर पत्थर और पारंपरिक स्वाद UP इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में बिखेरेगा वैश्विक चमक
मोबाइल गेम खेलने के दौरान हुई ठगी
गोमती नगर के विभूति खंड में है बच्चा
मां ने साइबर सेल में ऑनलाइन की शिकायत… pic.twitter.com/45ydUOdBjY
— India Voice (@indiavoicenews) March 6, 2025
पढ़ें :- यूपी के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून की अंतिम बारिश के बाद गिरेगा तापमान
वही विक्रांतखंड विभूतिखंड की निर्मला पाठक ने बताया कि 23 फरवरी को उनका बेटा रिषभ (14) मोबाइल पर गेम खेल रहा था। किसी ने टेलीग्राम के जरिए लड़के से चैट शुरू कर दी। मेरे बैंक अकाउंट और यूपीआई की सारी जानकारी ले ली। चार बार में एक लाख 42 हजार रुपए निकाल लिए। इसकी जानकारी होने पर मैंने ऑनलाइन शिकायत की। शिकायत के अगले दिन साइबर क्राइम टीम ने 74 हजार होल्ड कर दिया। वही शिकायत पर पुलिस जालसाज की जानकारी जुटा रही है।