Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. हरियाणा
  3. हरियाणाः छह दिन से लापता युवक का शव मिला, पैर फिसलने से डूब गया था नहर में

हरियाणाः छह दिन से लापता युवक का शव मिला, पैर फिसलने से डूब गया था नहर में

By HO BUREAU 

Updated Date

यमुनानगर। होली के दिन 25 मार्च को यमुना नहर के दादूपुर हेड पर पैर फिसलने से डूबे व्यक्ति का शव गुरुवार को मिला। मृतक की पहचान दादूपुर निवासी नीरज के रूप में हुई। दादूपुर के रहने वाले नीरज ने होली के दिन शराब पी ली थी। पीने के बाद वह दादपुर हेड पर चला गया, जहां उसका पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया।

पढ़ें :- हरियाणाः नशीले पदार्थ के साथ युवक को किया गिरफ्तार

इसके बाद से ही परिजन उसकी तलाश में थे। लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा था। आज गोताखोरों के द्वारा नीरज के शव को ढूंढ निकाला गया। उसका शव दादूपुर हेड से 500 मीटर दूरी पर पड़ा हुआ मिला। मृतक नीरज के भाई विनोद ने बताया कि उसे आज गोताखोरों से सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो उसने शव की शिनाख्त की। उसने बताया कि नीरज हेल्पर का काम करता था। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।

Advertisement