मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः नशीले पदार्थ के साथ युवक को किया गिरफ्तार

HO BUREAU

थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने इंडस्ट्रीज एरिया में नशीले पदार्थ की सप्लाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हेरोइन बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच रही है।

arrest
शेयर करें

यमुनानगर। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने इंडस्ट्रीज एरिया में नशीले पदार्थ की सप्लाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हेरोइन बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच रही है।

थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक इंडस्ट्रीज एरिया में नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर निर्मल सिंह, कुशल पाल राणा एएसआई लाभ सिंह,  प्रदीप सुरेश की टीम का गठन किया गया टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में उसकी पहचान गांधीनगर निवासी नदीम उर्फ बिल्लू के रूप में हुई। थाना शहर प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश से नशे की खेप लेकर आता था और शहर में बेचता था।

शेयर करें