मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

रक्षा मंत्री 08 से 10 दिसंबर तक रहेंगे रूस के दौरे पर, नौसेना में शामिल किया जाएगा ‘INS तुशील’, सैन्य सहयोग पर होगी चर्चा

HO BUREAU

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 08 से 10 दिसंबर तक रूसी संघ की आधिकारिक यात्रा करेंगे। इस यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री और रूस के रक्षा मंत्री एंड्री बेलौसोव 10 दिसंबर को मास्को में सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर भारत-रूस के अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-एमएंडएमटीसी) की 21वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

defence minister
defence minister
शेयर करें

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 08 से 10 दिसंबर तक रूसी संघ की आधिकारिक यात्रा करेंगे। इस यात्रा के दौरान  रक्षा मंत्री और रूस के रक्षा मंत्री एंड्री बेलौसोव 10 दिसंबर को मास्को में सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर भारत-रूस के अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-एमएंडएमटीसी) की 21वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

दोनों नेता सैन्य-से-सैन्य और औद्योगिक सहयोग सहित रक्षा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों की समीक्षा करेंगे। वे आपसी हितों के समकालीन क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी करेंगे।

इस यात्रा के हिस्से के रूप में रक्षा मंत्री 09 दिसंबर को कलिनिनग्राद स्थित यंत्र शिपयार्ड में भारतीय नौसेना के नवीनतम बहु-भूमिका वाले स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट ‘आईएनएस तुशील’ को भी नौसेना में शामिल करेंगे। इस समर्पण समारोह में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भी मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा रक्षा मंत्री द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मारे गए सोवियत सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मॉस्को में ‘अज्ञात सैनिक की समाधि’ पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वह भारतीय समुदाय के लोगों से भी बातचीत करेंगे।

शेयर करें