1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के तहत प्रधानमंत्री मोदी का मनाएगी जन्मदिनः वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के तहत प्रधानमंत्री मोदी का मनाएगी जन्मदिनः वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए घोषणा की कि दिल्ली भाजपा एक सेवा पखवाड़ा आयोजित करके प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाएगी।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए घोषणा की कि दिल्ली भाजपा एक सेवा पखवाड़ा आयोजित करके प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाएगी।

पढ़ें :- करवाचौथ व्रत का क्या है महत्व और कैसे करें विधि-विधान से पूजा? जानिए

जिसके दौरान एक तरफ पार्टी इकाइयों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दिल्ली भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना के शुभारंभ और द्वारका में नए अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर के प्रथम भाग के उद्घाटन के भाषण को दिल्लीवासियों के बीच ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

उस दिन प्रधान मंत्री एक नया मेट्रो स्टेशन भी दिल्ली वालों को समर्पित करेंगे। दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह सेवा पखवाड़ा के आयोजन के लिए पार्टी टीम का नेतृत्व करेंगे। जबकि सचिव नरेश ऐरन सह प्रमुख के रूप में उनकी सहायता करेंगे।

पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नेता हर्ष मल्होत्रा, श्रीमती कमलजीत सहरावत, योगेन्द्र चंदोलिया,  कपिल मिश्रा, विष्णु मित्तल, गजेन्द्र यादव, सतीश गर्ग, श्रीमती लता गुप्ता, श्रीमती योगिता सिंह, श्रीमती सुनीता कांगडा, राजीव बब्बर, राजन तिवारी, श्रीमती सोना कुमारी, श्रीमती सारिका जैन, शशि यादव, किशन शर्मा और मोहन लाल गिहारा टीम का हिस्सा होंगे।

श्री सचदेवा ने घोषणा की कि पीएम विश्वकर्मा योजना एक बहुत बड़ी योजना है। 13000 करोड़ रुपये की योजना से बढ़ई, लोहार, सुनार श्रमिक, कारीगर, मूर्तिकार, मोची, राजमिस्त्री, धोबी, दर्जी आदि सहित पिछड़ी जातियों के 18 विभिन्न श्रेणियों के श्रमिकों को लाभ होगा।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com