Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. हेल्थ
  3. क्या आपके भी सिर में सुबह होता है दर्द तो हो जाएं सावधान, यह है खतरे के संकेत!

क्या आपके भी सिर में सुबह होता है दर्द तो हो जाएं सावधान, यह है खतरे के संकेत!

By Avnish 

Updated Date

नई दिल्ली ।  सिर दर्द कई लोगों के लिए मामूली से बात होती है तो कई लोगों को चारों पहर सिर में ही दर्द होता रहता है। इसके कई कारण भी होते हैं। इसके साथ ही कुछ लोगों को अक्सर फोन चलाने और ज्यादा टेंशन से भी होता है। अगर ज्यादा काम का स्ट्रेस होता है तो भी आपको यह दर्द होता है लेकिन अगर आपको सुबह-सवेरे उठने के बाद यह सिर दर्द परेशान करता है तो हो जाइए सावधान। क्योंकि कई ऐसी बीमारियां हैं जिसके संकेत इस सिर दर्द से आपको मिल रहे हैं।

पढ़ें :- इस तरीके से करें किसमिश का सेवन मिलेगा फायदा

किन कारणों से होता है सुबह सिर में दर्द

  1. सबसे पहला कारण होता है इंसोमनिया या फिर यूं कह लिया जाए कि अनिद्रा नींज के पैटर्न पर असर डालता है। यह नींद में कमी का कारण बन जाता है जो कि कई मामलों में माइग्रेन को ट्रिगर कर सकता है। इससे ना सिर्फ आप सुबह सवेरे थका हुआ महसूस करते हैं बल्कि सर दर्द भी होता है।
  2. दूसरा कारण है डिप्रेशन और एंग्जाइटी। इन वजहों से किसी भी व्यक्ति को सर में दर्द अक्सर रहता है और इससे मूड डिसऑर्डर भी होता है। बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं होती है। मानसिक रोग के कारण अनिद्रा का ना सिर्फ कारण बनती है बल्कि सुबह जोखिम भरा सिर दर्द भी होता है।
  3. एक बड़ा कारण दांत पीसना भी बताया जा रहा है। कई लोग ऐसे होते हैं जो बिना बात के दांत पीसते हैं और इसके कारण आपको रात को सोने में तकलीफ उठानी पड़ सकती है। इस समस्या को ब्रुक्जिम कहा जाता है और सुबह के वक्त जो सिर में दर्द होता है वो आमतौर पर इसी ही रोग से जुड़ा होता है।
  4. चौथा कारण होता है खर्राटे लेना या फिर स्लीप एपनिया। इन कारणों से भी नींद में बाधा पैदा होती है। स्लीप एपनिया से रात में कई आपको सांस लेने में काफी परेशानी होती है। इसके लिए तकरीबन 30 मिनट तक आपके सर में दर्द हो सकता है।

अब सवाल यह उठता है कि कैसे इस सिर दर्द को ठीक करें जिससे किआपके जीवन में यह दर्द कोई रूकावट ना बनें।

 

पढ़ें :- पोछा लगाते वक्त इस बात का रखें ध्यान
Advertisement